यूपी: सीएम योगी बोले- बारिश से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं, बरसात बाद कराएं नवीनीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें आवागमन के योग्य बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात अभी जारी है, इसलिए जहां सड़क खराब हो गई है, वहां फिलहाल उसे मोटरेबल बनाया जाए। बरसात खत्म होने के बाद जरूरत के अनुसार उसका स्थायी नवीनीकरण कराया जाए। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा। ऐसे में प्रमुख मार्गों पर लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बारिश से नए क्षतिग्रस्त मार्गों का लगातार सर्वे कराने और पर्वों से पहले जरूरी मरम्मत एवं नवीनीकरण के काम पूरे करने के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 11, 2026, 09:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: सीएम योगी बोले- बारिश से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं, बरसात बाद कराएं नवीनीकरण #CityStates #Lucknow #YogiAdityanath #RoadRepair #PotholeFreeRoads #FloodDamage #PwdReview #RoadRenovation #UpGovernment #SubahSamachar