AIIMS Bilaspur: बिलासपुर एम्स में नन्हे मरीजों की बिना चीरा लगाए होगी सर्जरी, उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू
एम्स बिलासपुर के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में जल्द ही अत्याधुनिक पीडियाट्रिक सिस्टोयूरेथ्रोस्कोप उपलब्ध होने जा रहा है। इस आधुनिक उपकरण के आने से हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के राज्यों के उन बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी, जो जन्मजात मूत्र रोगों, पेशाब की नली की रुकावट, संक्रमण या पथरी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अब ऐसे मरीजों और उनके अभिभावकों को उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख करने की मजबूरी काफी हद तक कम हो जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 22:31 IST
AIIMS Bilaspur: बिलासपुर एम्स में नन्हे मरीजों की बिना चीरा लगाए होगी सर्जरी, उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू #CityStates #Shimla #AiimsBilaspur #SubahSamachar
