आगरा विवि: अव्यवस्थाओं पर राज्यपाल ने फटकारा, बीए-एलएलबी की परीक्षाएं दोबारा कराने के आदेश

आगरा में सेमिनार के बाद दोपहर में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अव्यवस्थाएं मिलीं। प्रकाशन विभाग में कागजों का ढेर और बेतरतीब तरीके से रखे अभिलेख देखकर वह नाराज हो गईं। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि कार्यालय में कागज इस तरह क्यों बिखरे पड़े हैं। आगरा कॉलेज के बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों ने इतिहास की परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे जाने की शिकायत राज्यपाल से की। इस पर उन्होंने परीक्षा दोबारा कराने के आदेश दिए। राज्यपाल के विश्वविद्यालय पहुंचने से पहले आगरा कॉलेज के छह छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में मुलाकात के लिए बैठे थे। छात्र दीपक ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम के चलते उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। राज्यपाल के पहुंचने पर छात्रों ने उनके सामने अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष की इतिहास की परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे। राजनीति विज्ञान में 7 से 8 प्रश्न गलत आए थे। 4 बार रिजल्ट अपडेट किया गया था। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। छात्रों की शिकायत सुनने के बाद राज्यपाल ने परीक्षा दोबारा कराने के लिए कहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 08:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा विवि: अव्यवस्थाओं पर राज्यपाल ने फटकारा, बीए-एलएलबी की परीक्षाएं दोबारा कराने के आदेश #CityStates #Agra #AnandibenPatel #DrBhimraoAmbedkarUniversityAgra #AgraUniversityNews #BaLlbExamination #HistoryPaperRe-examination #GovernorInspection #UniversityMismanagement #ExamIrregularities #AgraNews #LatestNewsप्रकाशनविभागमेंकागजोंकाढेरदेखजत #SubahSamachar