Sirohi News: तीन बैगों में छिपाकर ले जा रहे थे चार करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात, तीन आरोपी गिरफ्तार
आबूरोड रीको पुलिस नेसीमावर्ती मावल चौकी पर ट्रैवल्स बस में ले जाए जा रहे 4 करोड़ रुपये कीमत के 2.800 किलोग्राम सोने एवं 800 ग्राम चांदी के जेवरात जब्त किए हैं।मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये जेवरात आरोपियों द्वारा तीन अलग-अलग बैगों में छिपाकर रखे गए थे। फिलहाल आवश्यक कार्रवाई के बाद जेवरात जब्त कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि जिले में हवाला कारोबार एवं अवैध कार्य करने वालों अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसमें आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में टीम द्वारा गुजरात सीमा से सटी मावल चौकी पर नाकाबंदी कर यहां से गुजर रहे संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पूना से जोधपुर जा रही एक ट्रेवल्स बस को रुकवाकर तलाशी ली गई। इसमें तीन अलग-अलग बैगों में छिपाकर रखे गए 2.800 किलोग्राम सोने एवं 800 ग्राम चांदी के जेवरात पाए गए। इन्हें ले जा रहे आरोपियों से जेवरात के बिल या अन्य कोई दस्तावेज मांगे गए लेकिन, उनके पास कुछ नहीं था। इसके साथ ही वे कोई संतोषप्रद जवाब भी नहीं दे पाए। आवश्यक कार्रवाई के बाद जेवरात को जब्त कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। ये भी पढ़ें-मंत्री किरोड़ीलाल के छापेमारों पर ही पड़ गए एसीबी के छापे, अब घरों से मिली अकूत संपत्ति कार्रवाई में इन्हें किया गया है गिरफ्तार पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में बरलुट (सिरोही) निवासी रमेश कुमार पुत्र छोगाजी प्रजापत, वेरा विलपुर (सिरोही) निवासी गजेन्द्रसिंह पुत्र गोपालसिंह राजपूत एवं बरलुट (सिरोही) हालमुकामअहमदाबाद निवासी चंदूलाल पुत्र जैसाजी सैन को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में आबूरोड रीको पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक भवानीसिंह, कांस्टेबल प्रकाश कुमार, मालदेव, प्रवीणसिंह एवं दिलीपसिंह शामिल रहे। इस पहलू की भी की जा रही है जांच पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस बात की भी जांच की जा रही है कि वे ये जेवरात कहां से लेकर आए थे तथा इन्हें कहां एवं किसे देना था। फिलहाल हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संपूर्ण जानकारी सामने आ सकेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 08:08 IST
Sirohi News: तीन बैगों में छिपाकर ले जा रहे थे चार करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात, तीन आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Rajasthan #Sirohi #SirohiNews #SubahSamachar
