Chamoli News: पढ़ाई के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी आगे आ रही छात्राएं

फोटो-रामलीला के मंचन में सीता, कैकेयी सहित सुपर्णखा जैसे दमदार भूमिकाओं में दिख रही छात्राएंलक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी कर्णप्रयाग। नगर सहित आस-पास के गांवों की छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय के क्षेत्र में भी नाम कमा रही हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर ही छात्राओं ने रामलीला में विभिन्न भूमिकाओं में दमदार अभिनय किया। कालेज में दिन में पढ़ाई कर रही छात्राएं रात में रामलीला में बेहतर अभिनय कर रही हैं।मुख्य बाजार में सामाजिक सदभाव रामलीला समिति की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीता की भूमिका में महाविद्यालय में पढ़ रही छात्रा उष्मिता नेगी है, जबकि कौशल्य और शबरी की भूमिका में प्रियंका भी महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं। कक्षा नौ में पढ़ने वाली महक भी विभिन्न महिला भूमिकाओं में हैं, जबकि इससे पहले 12 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक आयोजित रामलीला में देहरादून में पढ़ रही निकिता खंडूड़ी ने सीता का दमदार अभिनय किया था। नाकोट गांव निवासी निकिता पढ़ाई के साथ ही अभिनय में भी चमक बिखेर रही है। उत्तराखंड आइडियल में सीजन सेकंड में भी उनका चयन हुआ है। शबरी की भूमिका निभाने वाली प्रज्ञा दिल्ली विवि से पढ़ाई कर रही है। यही नहीं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही गौचर की गीता ने कैकेयी का दमदार अभिनय कर अपनी छाप छोड़ी। रंगकर्मी और सदाशिव रामलीला समिति के अध्यक्ष कांति प्रसाद डिमरी के अनुसार पहले जहां पुरुष कलाकार ही रामलीला में महिला पात्रों की भूमिका में होते थे, वहीं अब बालिकाएं भी रामलीला के मंच पर बेहतर अभिनय की चमक बिखेर रही हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 12:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: पढ़ाई के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी आगे आ रही छात्राएं #FemaleStudentsAreMakingStridesInTheFieldOfActingAlongsideTheirStudies. #SubahSamachar