EBV: एक बार संक्रमण और जीवनभर का खतरा, कैंसर का भी कारण बन सकता है ये वायरस; 95% लोग हो चुके हैं शिकार

पिछले कुछ वर्षों मेंदुनियाभर में संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा है। साल 2020-2023 के दौरान कोरोनावायरस महामारी और इसके जोखिमोंका हम सभी ने बड़े करीब से अनुभव किया है। कोविडमहामारी ने यह साफ कर दिया कि वायरस कितनी तेजी से फैल सकते हैं और वैश्विक स्तर पर किस तरह सेस्वास्थ्य संकट पैदा कर सकते हैं कोरोना के अलावा बीते कुछ वर्षों में म्यूकोरमाइकोसिस, निपाह वायरस और फ्लू के नए स्ट्रेनों ने भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता बढ़ाई है। हाल के वर्षों में इंसानों में फैली ज्यादातर बड़ी बीमारियों की जड़ जानवरों से जुड़ी देखी गई है। इस तरह की बीमारियों का जूनोटिक बीमारियां कहा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वनों की कटाई और शहरीकरण के चलते जंगली जानवर और इंसानों का संपर्क बढ़ गया है जिसके कारण अब संक्रामक बीमारियों के मामले पहले की तुलना में कहीं ज्यादा रिपोर्ट किए जा रहे हैं। वायरस और बैक्टीरिया के कारण इंसानी सेहत के खतरों पर नजर रखने वाली वैज्ञानिकों की टीम ने एक औरसंक्रामक रोग के लेकर लोगों को सावधान किया है। विशेषज्ञों ने एपस्टीन-बार वायरस को लेकर अलर्ट किया है। इस वायरस को कई मामलों में इंसानों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 10:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




EBV: एक बार संक्रमण और जीवनभर का खतरा, कैंसर का भी कारण बन सकता है ये वायरस; 95% लोग हो चुके हैं शिकार #HealthFitness #National #Epstein–barrVirus #एपस्टीन-बारवायरस #ईबीवीसंक्रमण #EpsteinBarrVirusSymptoms #EbvAndCancerRisk #EpsteinBarrVirusDangers #SubahSamachar