दिल्ली-एनसीआर: डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट, कैसे जानें कहीं आप भी तो नहीं हो गए हैं शिकार?
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर फिर से चिंता बढ़ गई है। पिछले दो-तीन दिनों से ज्यादातर हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के आंकड़े को भी पार कर गया है, इस स्तर के प्रदूषण को सेहत के लिए गंभीर खतरे वाला माना जाता है। हवा में मौजूद पीएम 2.5 जैसे महीने कणों के साथ ब्लैक कार्बन सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से दिल्ली में प्रदूषण और ब्लैक कार्बन का डबल अटैक देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए प्रदूषित हवा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। परेशानी की बात यह है कि कई बार प्रदूषण का असर तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से फेफड़ों, दिल और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। चूंकि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर लगातार स्वास्थ्य विशेषज्ञ अलर्ट कर रहे हैं, ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि कैसे पता किया जाए कि कहीं आप इसकी चपेट में तो नहीं आ गए हैं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 10:10 IST
दिल्ली-एनसीआर: डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट, कैसे जानें कहीं आप भी तो नहीं हो गए हैं शिकार? #HealthFitness #National #DelhiAirPollution #AirPollution #DelhiNcrAqi #Pm2.5 #दिल्लीप्रदूषण #वायुप्रदूषण #प्रदूषणकासेहतपरअसर #दिल्लीएनसीआरएक्यूआई #SubahSamachar
