वायु प्रदूषण: एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता; दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो हो जाएं सावधान
दिवाली में अभी भी 4-5 दिन शेष हैं, इससे पहले ही दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का असर दिखना शुरू हो गया है। बढ़ते प्रदूषण का स्तर लोगों की सेहत के लिए भी चिंता बढाता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार अलर्ट करते रहे हैं कि हवा में घुला जहरीला धुआं, धूल और बारीक प्रदूषण कण सांस के साथ शरीर के अंदर पहुंचकर फेफड़ों से लेकर दिल और ब्रेन तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बुधवार (4 नवंबर) को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में प्रदूषण का खतरनाक स्तर देखा गया। ज्यादातर जगहों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 350-400 के बीच दर्ज किया गया। इस स्तर के एक्यूआई को गंभीर और खतरनाक माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 377, नोएडा में 314, ग्रेटर नोएडा में 266, गाजियाबाद में 236, गुरुग्राम में 324 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली के द्वारका-मुंडका और जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में एक्यूआई 450 के करीब पहुंच गया है। नोएडा सेक्टर 62 में 426 एक्यूआई दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा में ब्लैक कार्बन की बढ़ती मात्रा को लेकर भी अलर्ट किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 10:07 IST
वायु प्रदूषण: एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता; दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो हो जाएं सावधान #HealthFitness #National #DelhiNcrAqiToday #DelhiAirPollution #BlackCarbonPollution #Pm2.5HealthEffects #दिल्लीप्रदूषण #दिल्लीएनसीआरएक्यूआई #ब्लैककार्बन #AqiAbove400 #SubahSamachar
