सीजी वेदर: आज रायपुर में मौसम कैसा रहेगा? 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मंगलवार का दिन शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में ही दर्ज किया गया।सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव में मेघगर्जन, 40 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोडांगांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, मेघगर्जन, 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट छत्तीसगढ़ के पांच जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिला शामिल हैं। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में यलो अलर्ट छत्तीसगढ़ के 23 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, महासमुंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, रायपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और कोरिया जिला शामिल हैं। वहीं दुर्ग जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कैसा रहा रायपुर का मौसम पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। आसामन में काले बादल छाये रहे। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं 28 अक्तूबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे। गरज-चमक के साथ बौछारें चल सकती हैं। 28 अक्टूबर को आकाश में आंशिक मेघमय रहने, बारिश, गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने, एक दो स्थानों पर साीमांत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चलने की संभावना है।हवा की स्पीड 80 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। जानें इन जिलों का हाल प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 19.2 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 19.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 15.8, अंबिकापुर में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 13.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 19.2, दुर्ग में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 17.2 दर्ज किया गया। सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय अर्नब चक्रवात बंगाल की खाडी के पश्चिम मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में केंद्रित है। इसके पश्चिम मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर एक 'गंभीर चक्रवाती तूफाम' में और 27 अक्टूबर तक एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की संभावना है। इसके उत्तर-पधिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों (बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के पास) को पार करने करने की संभावना है। उस समय यह एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान' के रूप में होगा। इससे हवा की अधिकतम गति 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। यह झोकों के साथ 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित अति भीषण चक्रवाती तूफान “अर्नब” पिछले 6 घंटों के दौरान 20 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 27 अक्तूबर 2026 को 11.30 बजे अक्षांश 16.2° उत्तर और देशांतर 83.7° पूर्व के पास केंद्रित रहा। यह विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 170 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 180 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 270 किमी पूर्व, बापटला (आंध्र प्रदेश) से 350 किमी पूर्व तथा गोपालपुर (ओडिशा) से 370 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित रहा। 27 अक्टूबर की रात तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की बहुत अधिक संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 28 अक्टूबर दोपहर तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के निकट, आंध्र प्रदेश एवं यानम के तटों को अति भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की बहुत अधिक संभावना है। इस दौरान अधिकतम हवा की गति 125–135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी। वहीं बात झोंकों की करें तो 150 किमी प्रति घंटा तक रहने की संभावना है>
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 07:35 IST
सीजी वेदर: आज रायपुर में मौसम कैसा रहेगा? 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ChhattisgarhWeather #ChhattisgarhWeatherUpdate #ChhattisgarhWeatherNews #ChhattisgarhWeatherToday #RaipurWeather #HavyRainInChhattisgarh #HavyRainsInCg #SubahSamachar
