बिजनौर: कोटद्वार रोड पर दर्दनाक हादसा: तारकोल से भरा टैंकर पलटा, चालक की मौत; क्लीनर गंभीर
बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में कोटद्वार रोड पर मंगलवार देर रात तारकोल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में चालक रविंद्र निवासी हाथरस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गौरव निवासी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। घायल क्लीनर को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोटद्वार की ओर जा रहा था टैंकर जानकारी के अनुसार, टैंकर तारकोल लेकर हरिद्वार-काशीपुर सर्विस रोड से कोटद्वार की ओर जा रहा था। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे जलालाबाद क्षेत्र में चक्कर रोड के पास टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक और क्लीनर टैंकर के नीचे दब गए। यह भी पढ़ें:कोठी में चोरी: सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार, प्रेमी ने रची साजिश; नौकरानी ने की वारदात
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 10:17 IST
बिजनौर: कोटद्वार रोड पर दर्दनाक हादसा: तारकोल से भरा टैंकर पलटा, चालक की मौत; क्लीनर गंभीर #CityStates #Meerut #बिजनौरसड़कहादसा #नजीबाबादटैंकरहादसा #कोटद्वाररोडदुर्घटना #तारकोलटैंकरपलटा #चालककीमौत #क्लीनरघायल #रविंद्रहाथरस #गौरवअलीगढ़ #BijnorRoadAccident #TankerOverturns #SubahSamachar
