हरिद्वार: बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात, एससी-एसटी मुद्दे और धर्म विरोधी बयानों पर जताई आपत्ति

पतंजलि विश्वविद्यालय में भारतीय प्राच्य विद्या शो संस्थान के आयोजन को लेकर स्वामी रामदेव ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी और सनातन धर्म के खिलाफ समय-समय पर दिए जा रहे बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। स्वामी रामदेव ने कहा कि आज सनातन पर चौतरफा कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने इस विषय पर चिंता जताते हुए सनातन धर्म के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि इस तरह के बयानों पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है। ये भी पढे़ंउत्तराखंड: अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट, शिक्षा परिषद की मंजूरी की बाध्यता होगी खत्म प्रेसवार्ता के दौरान स्वामी रामदेव ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एससी-एसटी से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 10:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरिद्वार: बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात, एससी-एसटी मुद्दे और धर्म विरोधी बयानों पर जताई आपत्ति #CityStates #Haridwar #Uttarakhand #BabaRamdev #HaridwarNews #SanatanDharma #SubahSamachar