अंबाला: कालका-शिमला रेलमार्ग 31 दिसंबर तक बंद, ट्रैक की बहाली के लिए काम जारी; इस कारण हो रही है देरी

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन 31 दिसंबर 2026 तक बंद रहेगा। टक्साल और गुम्मन स्टेशनों के बीच बारिश और भूस्खलन के कारण पुल संख्या 57, 58 और 62 के आसपास की मिट्टी पूरी तरह बह गई थी। ट्रैक की बहाली के लिए यहां लगातार काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कालका-शिमला नैरो गेज रेलमार्ग पर सफर करने वाले सैलानियों और स्थानीय यात्रियों को अभी राहत नहीं मिलेगी। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने ट्रैक की सुरक्षा और जारी मरम्मत कार्यों को ध्यान में रखते हुए टॉय ट्रेनों के रद्दीकरण, आंशिक परिचालन और विस्तार की अवधि को 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। रेलवे अधिकारियों की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, कालका-शिमला खंड पर टक्साल और गुम्मन स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 07/16-17 पर बारिश और भूस्खलन के कारण पुल संख्या 57, 58 और 62 के आसपास की मिट्टी पूरी तरह बह गई थी। इस हिस्से पर ट्रैक की बहाली और मिट्टी धंसने से रोकने के लिए इंजीनियरिंग विंग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अंबाला: कालका-शिमला रेलमार्ग 31 दिसंबर तक बंद, ट्रैक की बहाली के लिए काम जारी; इस कारण हो रही है देरी #CityStates #Ambala #DelhiNcr #Kalka-shimlaRailwayLine #Unesco #SubahSamachar