AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में मिलेंगे 75 डॉक्टर, 24 विभागों में पद भरने के लिए मांगे आवेदन
एम्स बिलासपुर में डॉक्टरों की कमी दूर होने जा रही है। संस्थान में लंबे समय से खाली चल रहे डॉक्टरों और फैकल्टी के 75 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एम्स प्रशासन ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर देशभर से आवेदन आमंत्रित किए हैं। करीब 24 मुख्य विभागों में डॉक्टरों की यह नियुक्तियां की जा रही हैं। इसमें परमानेंट यानी सीधी भर्ती और डेपुटेशन के आधार पर कुल 49 पद रेगुलर भरे जाएंगे। प्रोफेसर के 20 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के दो, असिस्टेंट प्रोफेसर के 27 पद शामिल हैं। इसके अलावा ओपीडी, इमरजेंसी और सर्जरी विंग में डॉक्टरों की उपलब्धता तुरंत बढ़ाने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों को एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। अनुबंध में 70 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त डॉक्टर भी बतौर कंसलटेंट अपनी सेवाएं दे सकेंगे। रेगुलर प्रोफेसर के लिए 7वें वेतन आयोग का एंट्री लेवल पे-मैट्रिक्स 14ए तय किया गया है। इसमें मूल वेतन 1,68,900 रुपये से 2,20,400 रुपये प्लस एनपीए और अन्य भत्ते मिलेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 19:26 IST
AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में मिलेंगे 75 डॉक्टर, 24 विभागों में पद भरने के लिए मांगे आवेदन #CityStates #Shimla #Bilaspur #AiimsBilaspur #SubahSamachar
