Gurugram News: सुरक्षा को लेकर सतर्क प्रशासन

पुलिस बल बाजारों, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखेगानंबर गेम - 4300 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनातअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। दिवाली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज के निर्देश पर शहर में 4300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सभी पुलिस उपायुक्तों और थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।पुलिस बल बाजारों, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखेगा। जिला प्रशासन के आदेशानुसार, सात व आठ नवंबर को केवल ग्रीन पटाखे सुबह 06:00 से 07:00 बजे तक और रात 08:00 से 10:00 बजे तक जलाए जा सकेंगे। पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित स्थानों पर होगी, तथा अवैध और प्रतिबंधित पटाखों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस ने आमजन से सुरक्षित दिवाली मनाने और नियमों का पालन करने की अपील की है।निर्धारित पटाखा बिक्री स्थानों पर गश्ती दल लाइसेंस और ग्रीन पटाखों की जांच करेंगे। बेरियम युक्त व प्रतिबंधित पटाखों पर रोक रहेगी, साथ ही अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के 300 मीटर दायरे में पटाखे प्रतिबंधित हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त, मोटरसाइकिल व पीसीआर से निगरानी होगी, तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यातायात सुचारु रखने के लिए विशेष ड्यूटी लगाई गई है, और बिना हेलमेट या शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 12:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सुरक्षा को लेकर सतर्क प्रशासन #AdministrationVigilantRegardingSecurity #SubahSamachar