सरगुजा में हिट एंड रन का मामला: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है। इस बीचसरगुजा जिला मेंदेर रात सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अपने परिचितों से मिलकर वापस आ रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधापुर बैरियर के पास मंगलवार देर रात यह सड़क हादसा हुई है।हादसे मेंग्राम उलकिया निवासी संजीव पैकरा मंगलवार रात अपने परिचितों से मिलने राधापुर गया हुआ था। रात लगभग 9 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान राधापुर बैरियर से आगे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 10:16 IST
सरगुजा में हिट एंड रन का मामला: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार #CityStates #Crime #Ambikapur #Chhattisgarh #SargujaNews #SitapurNews #AmbikapurNews #RoadAccident #HitAndRunCase #BikeAccident #SanjeevPaikra #RadhapurBarrier #UnknownVehicleAccident #AmbikapurMedicalCollege #SubahSamachar
