Roorkee News: त्योहारी सीजन में निगम की कार्यशाला में बंद रोडवेज बसें
रुड़की से आठ रूटों पर ही मिल रही बसों की सुविधा, 22 बसों का ही हो पाया संचालनइंजन, गियर बॉक्स और इलेक्ट्रिकल खामियों के कारण कार्यशालाओं में खड़ी हैं कई बसें त्योहार सीजन में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के बावजूद रुड़की रोडवेज डिपो की बसों का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। बसों में तकनीकी खामियों के कारण डिपो की कई बसें कार्यशाला में खड़ी हैं। ऐसे में यात्रियों को महज छह से सात रूटों पर ही बसों की सुविधा मिल पा रही है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तक डिपो से 22 बसों का संचालन हो पाया था। सूत्रों के मुताबिक रुड़की डिपो में करीब 36 बसों का बेड़ा बचा है।रुड़की डिपो की कई बसें इंजन, मोबिल ऑयल, गियर बॉक्स और इलेक्ट्रिकल संबंधी खराबियों के कारण कार्यशाला में खड़ी है। इनमें कुछ बसें रुड़की की कार्यशाला तो कुछ देहरादून की कार्यशाला में मरम्मत के इंतजार में हैं। वहीं, कुछ समय पहले दिल्ली रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक बस भी संचालन से बाहर है। त्योहार सीजन में यात्री हल्द्वानी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, देहरादून, ऋषिकेश, पोंटा साहिब और अंबाला समेत विभिन्न रूटों पर सफर कर रहे हैं। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई रूटों पर बसों की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है।डिपो में उपलब्ध बसों का नियमित संचालन बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार शाम तक कुछ बसों की मरम्मत पूरी होने के बाद उन्हें भी संचालन के लिए तैयार कर दिया गया था। -अमिता सैनी, सहायक महाप्रबंधक
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 15:32 IST
Roorkee News: त्योहारी सीजन में निगम की कार्यशाला में बंद रोडवेज बसें #RoadwaysBusesLockedInCorporationWorkshopDuringFestiveSeason #SubahSamachar
