Meerut News: प्राधिकृत नियंत्रक ने काॅलेज प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण

मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में जनप्रतिनिधियों के शिलापट तोड़े जाने और बिना अनुमति नया शिलापट लगाए जाने के मामले में अधिकृत नियंत्रक अमित कुमार ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर दो कार्य दिवस में स्पष्ट साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर, पूर्व प्रवक्ता नरेश पाल एवं अन्य ने 3 नवंबर को अधिकृत नियंत्रक को प्रार्थना-पत्र सौंपकर शिकायत की थी कि जनप्रतिनिधियों पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व विधायक अतुल खटीक, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना आदि द्वारा विधायक/सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों के शिलापट तोड़ दिए गए हैं और उनके स्थान पर फर्जी एवं अवैध शिलापट लगाए गए हैं। साथ ही, कॉलेज के बरामदे में तोड़े गए शिलापट के खाली स्थान पर ओमप्रकाश शर्मा (पूर्व एमएलसी) के नाम का शिलापट बिना अनुमति लगा दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 15:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: प्राधिकृत नियंत्रक ने काॅलेज प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण #TheAuthorizedControllerSoughtAnExplanationFromTheCollegePrincipal. #SubahSamachar