आखिरकार चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला: न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया नाबाद शतक; जानें किस तरह भारत-ए को हार से बचाया
भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आखिरकार अपनी लय हासिल कर ली। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के आखिरी दिन जायसवाल ने शानदार शतक जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। उन्होंने यश राठौड़ के साथ मिलकर नाबाद दोहरी शतकीय साझेदारी की और भारत ए को हार के खतरे से बाहर निकालकर मुकाबला ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। जायसवाल 155 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि राठौड़ ने अपना 11वां फर्स्ट क्लासशतक पूरा करते हुए 100 रन की नाबाद पारी खेली। भारत ए ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 282 रन बनाए। मैच के आखिरी दिन मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। एक समय टीम का स्कोर 35 रन पर दो विकेट था और न्यूजीलैंड ए के पास मुकाबले में दबाव बनाने का मौका था। लेकिन जायसवाल और राठौड़ ने इसके बाद कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने नाबाद 247 रन की साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 13:06 IST
आखिरकार चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला: न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया नाबाद शतक; जानें किस तरह भारत-ए को हार से बचाया #CricketNews #Cricket #International #YashasviJaiswal #YashRathod #IndiaAVsNewZealandA #IndiaACricketTeam #SecondUnofficialTest #YashasviJaiswalCentury #YashRathodCentury #MukeshKumar #MohammedSiraj #DhruvJurel #SubahSamachar
