2027 विश्वकप: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 84 लाख फैंस ने मांगे टिकट, स्टेडियम में 34 हजार लोगों के बैठने की जगह
क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता का रोमांच एक बार फिर देखने को मिल रहा है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में दोनों देशों के बीच मुकाबले को लेकर ऐसी दीवानगी है कि टिकटों के लिए लाखों लोग कतार में हैं। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग स्थित द वांडरर्स स्टेडियम में 10 अक्तूबर 2027 को होने वाले इस मुकाबले के लिए अब तक करीब 84 लाख टिकट आवेदन मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता महज 34 हजार है। यानी उपलब्ध सीटों की तुलना में टिकटों की मांग कई गुना ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए कुल 83,97,294 टिकट आवेदन मिले हैं। यह टूर्नामेंट का अब तक सबसे ज्यादा मांग वाला मुकाबला बन गया है। यहां तक कि विश्व कप फाइनल भी टिकटों की मांग के मामले में इससे पीछे है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 09:51 IST
2027 विश्वकप: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 84 लाख फैंस ने मांगे टिकट, स्टेडियम में 34 हजार लोगों के बैठने की जगह #CricketNews #Cricket #International #IndiaVsPakistan #OdiWorldCup2027 #IccCricketWorldCup #IndiaPakistanMatch #WanderersStadium #Johannesburg #WorldCupTickets #SubahSamachar
