काशी 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन: कलश यात्रा में दिखी राम भक्ति, बालक देवाचार्य ने बताया महत्व; जुटे लोग
पातालपुरी मठ, नरहरपुरा में गुरुवार से नौ दिवसीय श्रीराम परिवार गाथा का शुभारंभ हुआ। पातालपुरी सनातन धर्म रक्षा परिषद और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज के सानिध्य में भव्य कलश शोभायात्रा से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन कराया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मठ परिसर में वैदिक ब्राह्मणों और बटुकों ने जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज के आचार्यत्व में विधि-विधान से कलश स्थापना की। आयोजन समिति के अनुसार अगले 11 दिनों तक प्रतिदिन सुबह 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन शाम पांच बजे से श्रीराम परिवार गाथा का आयोजन होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 23:25 IST
काशी 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन: कलश यात्रा में दिखी राम भक्ति, बालक देवाचार्य ने बताया महत्व; जुटे लोग #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
