चित्रकूट में धनतेरस पर रिकॉर्ड भीड़, कामतानाथ मंदिर से परिक्रमा मार्ग तक गूंजे जयकारे
चित्रकूट जिले में धनतेरस के पावन अवसर पर भगवान कामतानाथ के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं, और अब तक करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में पवित्र स्नान के बाद कामतानाथ की परिक्रमा कर रहे हैं। भीड़ नियंत्रण, पेयजल, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और देर शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 07:08 IST
चित्रकूट में धनतेरस पर रिकॉर्ड भीड़, कामतानाथ मंदिर से परिक्रमा मार्ग तक गूंजे जयकारे #SubahSamachar
