आज छत्तीसगढ़ में तापमान कैसा रहेगा?: रायपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक दो जगहों पर होगी हल्की बारिश

छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को एक दो जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसमी चक्रवात के बाद अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। सात नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के बाद कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। जानें रायपुर के मौसम का हाल छह नवंबर को रायपुर में आकाश में बादल छाये हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की धूप भी देखी जा रही है। आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C और 20°C के आसपास रहने की संभावना है । बारिश के मुख्य आांकड़े (सेमी. में) सरायपाली 3, कोंटा 2 । सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय पूवी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर, समुद्र तल से 3.1 से 4.5 धकलोमीटर की ऊंचाई पर, ऊपरी वायु चक्रवाती पररसंचरण अभी भी बना हुआ है। कैसे रहे पिछले 24 घंटे छत्तीसगढ़ में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। देखें इन जिलों का तापमान प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 22.8रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.8और न्यूनतम 22.6,पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.6और न्यूनतम 18.4, अंबिकापुर में अधिकतम 24.6और न्यूनतम 19.7दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 21.6, दुर्ग में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 20.2दर्ज किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 07:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज छत्तीसगढ़ में तापमान कैसा रहेगा?: रायपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक दो जगहों पर होगी हल्की बारिश #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ChhattisgarhWeather #ChhattisgarhWeatherUpdate #ChhattisgarhWeatherNews #ChhattisgarhWeatherToday #RaipurWeather #HavyRainInChhattisgarh #HavyRainsInCg #HavyRainsInRaipur #RaipurWeatherUpdate #RaipurWeatherToday #SubahSamachar