Kangra News: घर की छत से गिरकर घायल हुए मिस्त्री की टीएमसी में मौत
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत तलवाड़ के लाहड़ गांव के रहने वाले मिस्त्री मोहिंद्र कुमार (49) की छत से गिरकर मौत हो गई। वह सोमवार सुबह लंबागांव में एक व्यक्ति के स्लेटपोश मकान की छत पर स्लेट ठीक करने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 10 बजे घत पर अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घर के मालिक ने उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टांडा में उपचार के दौरान सोमवार शाम करीब पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।मोहिंद्र कुमार अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। वह दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले इकलौते सदस्य थे। ग्राम पंचायत तलवाड़ के पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। उधर, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 18:53 IST
Kangra News: घर की छत से गिरकर घायल हुए मिस्त्री की टीएमसी में मौत #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
