'पुलिस हमें फंसा रही है': मीडिया को देख चिल्लाईं युवतियां, फर्जी कॉल सेंटर से हुई थीं गिरफ्तार; कई चीजें बरामद

महमूरगंज स्थित शाही टॉवर में संचालित फर्जी कॉल सेंटर एनकेडी एसोसिएट्स में यूपी और बिहार के विभिन्न जिलों के 21 युवतियों समेत 32 लोग कार्यरत थे। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। डीसीपी क्राइम नीतू ने बताया कि इन लोगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से करीब 1.25 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की। उनके कब्जे से 55 मोबाइल फोन, तीन कंप्यूटर, तीन फर्जी आधार कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए हैं। डीसीपी आरोपियों के बारे में जानकारी दे ही रहीं थी कि इसी बीच आरोपी युवतियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें झूठा फंसा रहे हैं। पुलिस ने युवतियों को समझा बुझा कर शांत कराया। इसके बाद आगे की जानकारी दी। बाद में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और यहां से 21 युवतियों को निजी बॉन्ड पर जमानत दे दी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 22:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'पुलिस हमें फंसा रही है': मीडिया को देख चिल्लाईं युवतियां, फर्जी कॉल सेंटर से हुई थीं गिरफ्तार; कई चीजें बरामद #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar