कातिल मौसी: दिल्ली में युवती ने बहन के बेटे का घोंटा गला, पार्क में मासूम को तड़पा-तड़पाकर मार डाला
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवती ने अपनी छोटी बहन के करीब पौने दो साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे की शिनाख्त हादी के रूप में हुई है। हादी को लेकर उसकी मां उजमा सीलमपुर से अपने मायके आई थी। पार्क में आरोपी युवती को बच्चे का गला दबाते देख एक स्थानीय व्यक्ति ने शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की और परिवार वाले के साथ बच्चे को लेकर न्यूलाइफ अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 19:15 IST
कातिल मौसी: दिल्ली में युवती ने बहन के बेटे का घोंटा गला, पार्क में मासूम को तड़पा-तड़पाकर मार डाला #CityStates #DelhiNcr #DelhiPolice #CrimeInDelhi #Murder #SubahSamachar
