Delhi NCR News: 4,286 ई-बसों के साथ दिल्ली देश की सबसे बड़ी ग्रीन फ्लीट बनी
अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक बसों की सबसे बड़ी फ्लीट अब दिल्ली के नाम हो गई है। राजधानी ने इस रेस में महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है। रामलीला मैदान से 500 नई ईवी बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद अब कुल 4,286 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। साथ ही दिल्ली ने अब तक शीर्ष स्थान पर रहे महाराष्ट्र (4,001 ई-बसें) को पीछे छोड़ दिया है।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ई-बसों की संख्या के मामले में कर्नाटक 1,989 बसों के साथ तीसरे, गुजरात 1,041, तेलंगाना 875 और उत्तर प्रदेश 874 बसों के साथ क्रमशः अगले स्थानों पर हैं। इस उपलब्धि ने दिल्ली को न केवल देश की सबसे बड़ी ई-बस फ्लीट वाला राज्य बनाया है, बल्कि ग्रीन मोबिलिटी और क्लीन ट्रांसपोर्ट के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में भी स्थापित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ई-बसों से प्रदूषण में कमी आई और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक व किफायती परिवहन सुविधा मिली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:14 IST
Delhi NCR News: 4,286 ई-बसों के साथ दिल्ली देश की सबसे बड़ी ग्रीन फ्लीट बनी #With4 #286E-buses #DelhiBecomesTheCountry'sLargestGreenFleet #SubahSamachar
