पश्चिमी तुर्किये में नरसंहार: बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी में 8 लोगों की हत्या की, हमलावर गिरफ्तार

पश्चिमी तुर्कियेमें एक बंदूकधारी ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस मास शूटिंग के दौरानआठ लोगों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ। अधिकारियों और समाचार रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर को बाद में पकड़ लिया गया। घायल महिलाओं की अस्पताल में मौत, हमलावर गिरफ्तार अफ्योनकाराहीसर प्रांत में गुरुवार को हुए इस हमले का मकसद तुरंत पता नहीं चल सका है। राज्य समाचार एजेंसी अनादोलु ने बताया कि तीन पीड़ित अयाजिनी गांव में पाए गए, जबकि तीन अन्य पास के कियिर गांव में मारे गए। युकारितंदिर गांव में घायल हुई दो महिलाओं की बाद में अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू की, जिसे बाद में पड़ोसी एस्कीसेहिर प्रांत में पकड़ा गया। यह जानकारी राज्यपाल के कार्यालय के एक बयान में दी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पश्चिमी तुर्किये में नरसंहार: बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी में 8 लोगों की हत्या की, हमलावर गिरफ्तार #World #International #तुर्किये #तुर्कियेमें बंदूकधारीकाहमला #तुर्कियेमासशूटिंग #Turkiye #TurkiyeShotgunAttack #TurkiyeKillings #SubahSamachar