मौसम: देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में चूना पत्थर खान ढही, तीन मजदूर दबे; IMD ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के दौरान पहाड़ों से आए मलबे से एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे और वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है। वहीं एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बही हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते सिरमौर में चूना पत्थर की खान ढह गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए, जबकि लाहौल-स्पीति में तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बह गईं, जिससे नीलकंठ यात्रा पर निकले श्रद्धालु और किसानों के वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूनिवर्सिटी के छात्र बीच नदी में फंसे देहरादून में भारी बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ट्रेकिंग पर गए यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छह छात्र बीच नदी में फंस गए। एसडीआरएफ टीम करीब छह किमी मुश्किल रास्तों को तय कर मौके पर पहुंची और रस्सों के सहारे सभी छात्रों को सुरक्षित उफनती नदी से बाहर निकाला। राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज मौसम विभाग नेराजस्थान में बुधवार को जयपुर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन बारिश जारी रहेगी, 20-23 अगस्त तक जयपुर-भरतपुर संभाग प्रभावित होंगे। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश केकरौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में 1 से 20 मिलीमीटर तक बारिश हुई। ये भी पढ़ें-राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, जयपुर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून जम्मू संभाग में भी ऑरेंट अलर्ट उधर, जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुपवाड़ा सहित कुछ ऊपरी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने जम्मू संभाग के लिए ऑरेंट अलर्ट और कश्मीर के लिए 19 से 21 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कई नदियों के उफान से सड़कें बाधित हो गई हैं। उधर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से नई दिल्ली की अंजली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कर्नाटक के शिदप्पा घायल हो गए। वहीं देवाल-लोहाजंग हाईवे दूसरे दिन और हाटकल्याड़ी-सवाड़ मार्ग चौथे दिन भी बंद रहा। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से पार हो गया है। टनल हादसे में मृतक संख्या 10 हुई उत्तराखंड के चमोलीजिले में टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल से मंगलवार को दो और शव बरामद हो गए। अब मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। बता दें कि 13 अगस्त की शाम भूस्खलन हुआ था। इसमें 22 श्रमिक फंस गए थे। 117 घंटे चले बचाव अभियान के बाद मंगलवार को सभी लापता श्रमिकों को निकाल लिया गया। 12 श्रमिकों को सुरक्षित बचाकर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया था। लापता हवलदार की तलाश जारी : ज्योतिर्मठ। तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा में बीआरओ के हवलदार पंकज की तलाश जारी है। टीम अत्याधुनिक रडार तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से बच्ची चोटिल, सिर में लगे 11 टांके हिमाचल के सिरमौर जिले के संगड़ाह में एक स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा में पढ़ाई कर रही एक बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी। शिक्षक उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां उसके सिर पर 11 टांके लगाए गए हैं। बरसात में जिले के कई पुराने स्कूल भवन जर्जर हो गए हैं। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उच्चाधिाकरियों को घटना की सूचना दे दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 19, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



मौसम: देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में चूना पत्थर खान ढही, तीन मजदूर दबे; IMD ने क्या कहा? #IndiaNews #National #SubahSamachar