न्यूज डायरी: कर्नाटक के दशहरा जुलूस में हाथी बेकाबू; सरकार बोली- सोमनाथ मंदिर से 500 मीटर तक नॉनवेज पर रोक सही

कर्नाटक के शिवमोगा में दशहरा जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में अंबारी (हौदा) ले जा रहा हाथी अचानक बेकाबू होकर सड़कों पर दौड़ पड़ा। उसने रास्ते में कई इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। यह अफरा-तफरी तब जाकर थमी, जब हाथी की पीठ पर बंधी 650 किलोग्राम वजन की चांदी की अंबारी नीचे गिर गई। सोमनाथ मंदिर के 500 मीटर के दायरे में नॉनवेज की बिक्री पर रोक सही: गुजरात सरकार गुजरात सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में कहा कि कारोबार करने के अधिकार का मतलब यह नहीं है कि किसी तीर्थस्थल के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की अनदेखी की जाए। सरकार ने सोमनाथ मंदिर के 500 मीटर के दायरे में नॉनवेज भोजन की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के फैसले का बचाव किया। सोमनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में स्थित है। जस्टिस निशा एम ठाकोर की पीठ इस रोक को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सरकार की ओर से पेश वकील जीएच विरक ने दलील दी कि सोमनाथ को केवल एक व्यावसायिक शहर के रूप में नहीं देखा जा सकता। देशभर के लाखों हिंदुओं के लिए इसका विशेष धार्मिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है। कोई भी व्यक्ति मंदिर के ठीक पास या श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले पवित्र रास्तों पर मांसाहारी भोजन बेचने को अपना पूर्ण मौलिक अधिकार नहीं बता सकता। सरकार के आदेश को कोर्ट में चुनौती गुजरात की भाजपा सरकार ने करीब दो महीने पहले मंदिर के 500 मीटर के दायरे में मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाई थी। अगस्त में जारी सरकारी अधिसूचना के तहत करीब छह प्रतिबंधित क्षेत्र तय किए गए थे। इनमें सोमनाथ मंदिर के आसपास का इलाका भी शामिल है। छह रेस्टोरेंट संचालकों ने सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



न्यूज डायरी: कर्नाटक के दशहरा जुलूस में हाथी बेकाबू; सरकार बोली- सोमनाथ मंदिर से 500 मीटर तक नॉनवेज पर रोक सही #IndiaNews #National #SubahSamachar