विश्वकर्मा जयंती: सोने के औजार से कारखानों के यंत्रों में शिल्पदेव की आराधना, मांगी समृद्धि; बरेका में सजावट

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सोने के औजारों से लेकर फर्राटा भरने वाले यंत्रों तक की पूजा हुई। औद्योगिक क्षेत्रों, वाहनों के शोरूम, गैरेज सहित प्रतिष्ठानों में आकर्षक सजावट कर भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन हुआ। कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भजन-कीर्तन हुआ। सुंदरकांड का पाठ हुआ। कारीगर, शिल्पकार और श्रमिकों ने कारोबार में तरक्की और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही अपने कार्य में कुशलता और उन्नति की प्रार्थना की। देवताओं के शिल्पकार और संसार का रचयिता माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की चहुंओर पूजा हुई। कारखानों, दुकानों और वेल्डिंग वर्कशॉप में मशीनों और औजारों की पूजा की गई। सुबह से ही लोगों ने अपने-अपने कल-कारखानों की साफ-सफाई कर फूल-पत्तियों से आकर्षक सजावट की। कहीं भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई तो कहीं उनका तैल चित्र रखकर शृंगार हुआ। लोगों ने कलश में जल भरकर देवता को अक्षत, फूलों की माला, चंदन, सुपारी, पीली सरसों, मिष्ठान आदि चढ़ाकर विविध पूजन किया। सुंदरकांड का भी पाठ हुआ। डीजे पर धार्मिक धुनें बज रही थीं। युवा धुनों पर थिरकते नजर आए। औद्योगिक क्षेत्र रामनगर, चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट, करखियांव, लोहामंडी मंडी में रात तक पूजन-अर्चन का सिलसिला चला। मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग, शिवपुर से करखियांव तक शोरूम में धूप, दीप व आरती कर पूजन हुआ। घाैसाबाद, चौकाघाट-अलईपुरा मार्ग पर वाहनों के ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर लोगों ने सुख-समृद्धि के साथ कारोबार में तरक्की की कामना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 18, 2026, 00:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विश्वकर्मा जयंती: सोने के औजार से कारखानों के यंत्रों में शिल्पदेव की आराधना, मांगी समृद्धि; बरेका में सजावट #CityStates #Varanasi #VishwakarmaJayanti #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar