Bareilly News: सीनियर बालक वर्ग में विद्या वर्ल्ड स्कूल जीता
बरेली। महामाया विहार पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इनडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन (आईएसए) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 49 मुकाबले खेले गए। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में विद्या वर्ल्ड स्कूल ने जीत हासिल की।इस वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स कॉन्वेंट स्कूल, टीपी नगर की टीम उपविजेता रही, जबकि महामाया विहार पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकंडरी स्कूल, नैनीताल रोड की टीम विजेता बनी। विद्या वर्ल्ड स्कूल ने दूसरा और चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।जूनियर बालक वर्ग में मिशन पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी। राधा माधव स्कूल की टीम उपविजेता रही, जबकि चाइल्ड केयर विशेष कॉर्नर स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में ब्लू बर्ड बरेली पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। सेक्रेड हार्ट्स, नैनीताल रोड ने दूसरा और सेंट मारिया गौरिटी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस विकास कुमार वैद्य, पारुष अरोड़ा और सचिव डॉ. अंकित बग्गा मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, निदेशक सुव्रत शाक्य ने प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों और सहयोगी शिक्षकों का आभार जताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 02:53 IST
Bareilly News: सीनियर बालक वर्ग में विद्या वर्ल्ड स्कूल जीता #VidyaWorldSchoolWonInTheSeniorBoys'Category. #SubahSamachar
