नारनौल में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
नांग तिहाड़ी में बिजली के नीचे झूलते तारों की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें एक युवक की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाराशर ने बताया कि हरीश अपने डीजे का कम करता है और किसी प्रोग्राम से घर लौटा था। सोमवार रात करीब 11.30 बजे बारिश से बचाने के लिए जब वह डीजे पर तिरपाल लगा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रहे बिजली के ढीले तार डीजे से छू गए और हरीश को करंट लग गया। उसी समय खेत से लौट रहे चेतराम और उसके चाचा दौलतराम ने हरीश को तड़पते देखा। चेतराम उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह खुद भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को तुरंत रेनबो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेतराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हरीश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने बिजली विभाग से इन ढीले तारों की शिकायत पहले भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 13:43 IST
नारनौल में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल #SubahSamachar
