पटियाला में चोरी के शक में युवक को हाथ बांधकर पीटा, वीडियो वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी, युवक ने आरोपों को नकारा

पटियाला के बड़ी नदी इलाके में चोरी के शक में एक युवक को लोगों ने हाथ बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों का आरोप बड़ी नदी इलाके के लोगों का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से आया था। उसके हाथ में चाकू भी था। वायरल वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं कि युवक उनके घर में चोरी करने घुसा था। स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और फिर बांधकर उसकी पिटाई की। आरोपी युवक ने बताया कि वह पास की कॉलोनी का रहने वाला है। उसने कहा कि कुछ लुटेरों से बचने के लिए वह घर में घुसा था। गुस्साए लोगों ने कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। इस कारण अब वे अपने घरों की सुरक्षा के लिए खुद ही चौकस हो गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 19:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पटियाला में चोरी के शक में युवक को हाथ बांधकर पीटा, वीडियो वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी, युवक ने आरोपों को नकारा #SubahSamachar