11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरा, एक महिला की मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत में जानवरों के लिए घास काटने गई चार महिलाओं में से दो महिलाएं करंट की चपेट में आ गईं। 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर पेड़ के नीचे बैठी महिलाओं पर गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बिजुआ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरा, एक महिला की मौत #SubahSamachar