VIDEO: कार ले जाते चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को साैंपा
आगरा के एत्मादपुर के नगला परमसुख में घर के बाहर खड़ी कार का लॉक तोड़कर चोरी करके ले जाते समय ग्रामीणों के जागने पर चोर को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पीड़ित गांव नगला परमसुख के रामवीर सिंह ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में पुलिस को बताया कि सोमवार रात्रि को घर के बाहर परिवार के साथ सो रहा था, तभी एक चोर घर के बाहर खड़ी कार का लॉक तोड़कर गाड़ी स्टार्ट कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। तभी आहट सुनकर घर वाले जाग गए तथा चोर को दबोच कर थाने में पुलिस को सौंप दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:32 IST
VIDEO: कार ले जाते चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को साैंपा #SubahSamachar
