Video: उज्जैन जमीन खरीद और लखनऊ अग्निकांड पर संजय सिंह का हमला

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को शहर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उज्जैन में विकसित किए जा रहे धार्मिक क्षेत्र के आसपास मुख्यमंत्री के परिवार ने बड़े पैमाने पर जमीन खरीदकर लाभ उठाया है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की विकास योजनाओं और भूमि उपयोग परिवर्तन की जानकारी पहले से होने का फायदा उठाकर जमीनों की खरीद की गई, जो पद की गोपनीयता और नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला विपक्षी नेताओं से जुड़ा होता तो केंद्रीय एजेंसियां अब तक सक्रिय हो चुकी होतीं। लखनऊ में हाल में हुए अग्निकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक मंजिल की अनुमति वाली इमारत चार मंजिला कैसे बन गई। सांसद ने प्रशासनिक निगरानी और जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। दमकल विभाग में खरीद संबंधी अनियमितताओं के आरोपों का हवाला देते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दुख की घड़ी में संवेदनशीलता और पर्याप्त सहायता दोनों जरूरी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 16:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: उज्जैन जमीन खरीद और लखनऊ अग्निकांड पर संजय सिंह का हमला #SubahSamachar