Video: सीएम योगी ने सुल्तानपुर को दी 819 करोड़ की सौगात, कहा- पहले माफिया पलते थे, अब मेडिकल कॉलेज बन रहे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 819 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया और लाभार्थियों को चेक वितरित किए। सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, "आज मैं सुबह से आया हूं तभी बारिश प्रारंभ हुई। विनोद जी तो बुलाना नहीं रहे थे पर राजेश गौतम ने मुझे बार-बार बुलाया। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा, "पिछली सरकारें हर जिले में एक माफिया पालती थीं। हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य को समाजवादी और कांग्रेस ने बीमारू राज्य बना दिया था। पहले दुर्गा पूजा नहीं होने देते थे, रामनवमी के जुलूस नहीं हो पाते थे। लखनऊ और वाराणसी जाना कठिन था।" सीएम ने प्रदेश में हुए बदलाव गिनाते हुए कहा, "आज पूर्वांचल एक्सप्रेस जा रहा है। 45 मिनट में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मतलब दुनिया से जुड़ जाना। आज सड़कें बन रही हैं, एयरपोर्ट बन रहे हैं। पहले यही पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में खर्च होता था, आज मंदिरों के सौंदर्यीकरण में खर्च हो रहा है। आज कच्चे घरों को पक्का कर रहे हैं।"
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 17:14 IST
Video: सीएम योगी ने सुल्तानपुर को दी 819 करोड़ की सौगात, कहा- पहले माफिया पलते थे, अब मेडिकल कॉलेज बन रहे #SubahSamachar
