Video: परिसर से बाहर जाने पर रोक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित एक शिक्षण संस्थान में छात्रों ने परिसर से बाहर जाने पर कथित प्रतिबंध के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने "हमें चाहिए आजादी" के नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि प्रबंधन बिना उचित कारण उन्हें कैंपस से बाहर नहीं जाने देता। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि व्यक्तिगत और पारिवारिक जरूरतों के बावजूद अनुमति नहीं दी जाती। एक छात्र ने दावा किया कि घर में आपात स्थिति होने पर भी उसे रोका गया, जबकि दूसरे छात्र ने आरोप लगाया कि वैध ट्रेन टिकट होने के बावजूद उसे परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली। छात्रों ने इन नियमों को समाप्त करने की मांग की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 15:01 IST
Video: परिसर से बाहर जाने पर रोक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप #SubahSamachar
