Video: पानी घटा, लेकिन श्रीराम विहार कॉलोनी में संकट बरकरार; 7-8 दिन से बिजली गुल

बाढ़ का जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन श्रीराम विहार कॉलोनी के लोगों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। यहां पिछले सात से आठ दिनों पहले बिजली का पोल गिर गया था, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं, घरों के आसपास अब भी जलभराव होने के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के सामने दोहरी समस्या है। एक ओर बिजली न होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, तो दूसरी ओर घर के बगल में भरे पानी के कारण आवाजाही आसान नहीं है। जलस्तर कम होने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। अब उन्हें बिजली बहाल होने और जलभराव दूर होने का इंतजार है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 09:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: पानी घटा, लेकिन श्रीराम विहार कॉलोनी में संकट बरकरार; 7-8 दिन से बिजली गुल #SubahSamachar