Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी घटा, दुकानदारों को भारी नुकसान

फैजुल्लागंज के मिल्लत नगर बंधा रोड पर बाढ़ का जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन लोगों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पानी उतरने के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलकर सामान निकालना शुरू किया तो आधे से ज्यादा सामान खराब मिला। कई दिनों तक पानी भरा रहने के कारण दुकानों में रखा सामान इस्तेमाल के लायक नहीं बचा। अब व्यापारी खराब सामान बाहर निकालने और दुकानों की सफाई करने में जुटे हैं। जलस्तर घटने के बाद राहत तो मिली है, लेकिन कारोबार को हुए नुकसान ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 09:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी घटा, दुकानदारों को भारी नुकसान #SubahSamachar