Video: लखनऊ में घर में सेंध काटकर चोर ले गए 35 हजार रुपये और लाखों के जेवर

मड़वाना में शनिवार रात चोरों ने रमेश कुमार के घर में सेंध काटकर 35 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। गांव के अनिल के घर में सेंध काटने का प्रयास किया , लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रमेश कुमार के अनुसार, शनिवार रात घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए। पीछे की दीवाल में सेंध काटकर घर में घुसे चोर बक्से,अलमारी का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये ,लाखों का जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिए। रविवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला और नकदी तथा जेवरात गायब मिले। चोरों ने गांव के अनिल कुमार के घर में भी सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 09:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: लखनऊ में घर में सेंध काटकर चोर ले गए 35 हजार रुपये और लाखों के जेवर #SubahSamachar