ऋषिकेश: होटल के कमरे में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा, दस लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस ने होटल में चल रहे जुए के खेल का भंडाफोड़ करते हुए दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए की फड़ पर रखी 2,80,130 रुपए की नकदी और 208 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों की तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों और जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अक्टूबर की रातऋषिकेश पुलिस की टीम गुमानीवाला और श्यामपुर क्षेत्र में होटल चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग परिवार में पहुंचकर होटल के रजिस्टरों का निरीक्षण किया और कमरों की जांच की। उत्तराखंड: मंत्रीरेखा आर्या प्रकरण,बरेली रवाना हुई दून पुलिस की टीम,ऑडियो की होगी फॉरेंसिक जांच चेकिंग के दौरान होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 102 से शोरगुल सुनाई दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर दस व्यक्ति गोल घेरा बनाकर बैठे हुए थे। उनके बीच ताश के पत्ते और नकदी रखी हुई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 09:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ऋषिकेश: होटल के कमरे में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा, दस लोग गिरफ्तार #CityStates #Rishikesh #Uttarakhand #GamblingGangBusted #Gambling #GamblingGang #SubahSamachar