वाराणसी: धरातल पर नहीं उतरा आदेश, चार साल बाद भी नापी नहीं; तीन साल से मेड़बंदी का इंतजार

तहसील में अधिकारियों के आदेश के बावजूद राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 184 मामले आए, 11 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। भीमचंडी निवासी बालकिशुन ने बताया कि उन्होंने अपनी भूमि की नापी के लिए वर्ष 2022 में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद राजस्व टीम गठित कर जमीन की नापी कराने का आदेश दिया गया, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी आदेश का अनुपालन नहीं हुआ। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ऐसे कई मामले सामने आए लंबे समय से समाधान के इंतजार में हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 09:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: धरातल पर नहीं उतरा आदेश, चार साल बाद भी नापी नहीं; तीन साल से मेड़बंदी का इंतजार #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LandDispute #LandMeasurement #SubahSamachar