Video: छत्तीसगढ़ में मसीही नेतृत्व को लेकर चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया का बड़ा खुलासा; जानें क्या है पूरा मामला
CG News; Chhattisgarh Diocese: छत्तीसगढ़ में मसीही नेतृत्व को लेकर विवाद गहरा गया है। इस विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। तथाकथित व्यक्ति की तरफ से खुद को मसीही समाज का नेता बताये जाने के दावों ने प्रशासनिक और सामाजिक गलियारें में खलबली मचा दी है। मामले में डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ (सीएनआई) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वयंभू मसीही नेता पर निशाना साधा है। डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ (सीएनआई) के सचिव नितिन लॉरेंस ने स्वयंभू मसीही नेता अरुण पन्नालाल के सारे दावे को खोखला और निराधार बताया है। उन्होंने बड़ा और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो देशद्रोही हैं। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) ने इस घटनाक्रम पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देत हुए शासन से जांच कराने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 12:25 IST
Video: छत्तीसगढ़ में मसीही नेतृत्व को लेकर चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया का बड़ा खुलासा; जानें क्या है पूरा मामला #SubahSamachar
