Video: भरत तिवारी को श्रद्धांजलि, कवि सम्मेलन में गूंजीं संवेदनाओं और साहित्य की स्वर लहरियां

लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में जर्नलिस्ट मीडिया प्रेस एसोसिएशन की ओर से दिवंगत पत्रकार भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कवि सम्मेलन के दौरान कवि अनुराग मिश्रा ने अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं को स्वर दिया। उपस्थित लोगों ने भरत तिवारी के पत्रकारिता जगत में योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 17:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: भरत तिवारी को श्रद्धांजलि, कवि सम्मेलन में गूंजीं संवेदनाओं और साहित्य की स्वर लहरियां #SubahSamachar