Video: अयोध्या में तीन आरोपियों की मांगी गई कस्टडी डिमांड पर होगी सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज एक बार फिर जांच की दिशा तय करने वाली सुनवाई होने जा रही है। पुलिस ने जेल में बंद आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेनकी सात दिन की कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में आवेदन किया है। इस पर आज सुनवाई होगी। इससे पहले पुलिस ने पांच आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। अदालत की मंजूरी मिलने के बाद रविवार को करीब छह घंटे तक जेल में उनसे पूछताछ की गई। अब पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर इन तीनों आरोपियों से भी कस्टडी में पूछताछ जरूरी है। यदि अदालत सात दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर करती है, तो पुलिस इनसे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इससे चढ़ावे की रकम के लेनदेन, उसके बंटवारे और पूरे मामले से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं। अब सभी की नजर अदालत के फैसले पर है, क्योंकि इसी पर जांच के अगले कदम की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 12:16 IST
Video: अयोध्या में तीन आरोपियों की मांगी गई कस्टडी डिमांड पर होगी सुनवाई #SubahSamachar
