दिल्ली में 43 डिग्री पार जाएगा तापमान, लू चलने की भी है आशंका

दिल्ली में इन दिनों लोग गर्मी का टॉर्चर झेल रहे हैं। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी है। इसके अलावा, अब अगले सप्ताह से आसमान से आग बरसने वाली है। दिल्ली में 20 से 25 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर गर्म और शुष्क रहने की आशंका है। हवा में बिल्कुल भी नमी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 40 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शुरुआती दिनों 20-22 अप्रैल में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, जबकि बाद के दिनों 23-25 अप्रैल में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर लू (हीटवेव) चलने की स्थिति भी बन सकती है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा। ऐसे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं, हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी, जो मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में लोगों को तेज गर्मी से सतर्क रहने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 15:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दिल्ली में 43 डिग्री पार जाएगा तापमान, लू चलने की भी है आशंका #SubahSamachar