मेरठ: CCSU में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में सोमवार को आठ सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर सिविल लाइन, एएसपी, मेडिकल और नौचंदी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों पर विचार कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में अशोक कुमार, शिवम सिंह बढ़ाना, हर्ष ढाका, अजय चौधरी, शंकर चिकारा, गुड्डू त्यागी, दीपांशु देओल, अमन और लड्डू त्यागी बदल सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 09:26 IST
मेरठ: CCSU में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी #SubahSamachar
