फिरोजाबाद हादसा: एक साथ उठी चार बहनों की अर्थी, शिशुपाल ने खो दीं तीन बेटियां; मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव

शिकोहाबाद के गांव छटनपुर में हुए दर्दनाक हादसे के कारण पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की एक साथ दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। तीनों सगी बहनों एवं एक चचेरी बहन को खेत में गड्ढा खोदकर दफनाया गया। इस हृदय विदारक घटना से गांव में सभी ग्रामीणों की आखें नम हो गईं। नसीरपुर क्षेत्र के गांव छटनपुर में झांझी-टेसू की शादी कराने के बाद सड़क किनारे पूजा-अर्चना कर रहे ग्रामीणों को दिल्ली की कार ने रौंद दिया था। इस घटना में एक ही परिवार की आकांक्षा (17), अंजलि (15) पुत्री शिशुपाल सिंह तथा इनकी चचेरी बहन दीपिका उर्फ बबली (19) पुत्री बृजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गुन्नू (10) पुत्री शिशुपाल सिंह की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में गांव में ही रहने वाले हरीश कुमार (26) की भी मौत हुई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 09:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फिरोजाबाद हादसा: एक साथ उठी चार बहनों की अर्थी, शिशुपाल ने खो दीं तीन बेटियां; मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव #CityStates #Firozabad #FirozabadAccidentNewsToday #ShikohabadAccidentNews #ThreeSisterDieInRoadAccident #SubahSamachar