एक अगस्त से चलेगा स्टॉप डायरिया अभियान, 127 स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेंगे जिंक-ओआरएस कॉर्नर
बरसात के मौसम में बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक अगस्त से 30 सितंबर तक विशेष स्टॉप डायरिया अभियान चलाएगा। अभियान के तहत जिले की 127 स्वास्थ्य इकाइयों में जिंक-ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे तथा पांच वर्ष तक के बच्चों वाले प्रत्येक घर में ओआरएस और जिंक उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर ओआरएस वितरित करेंगी और अभिभावकों को डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 12:17 IST
एक अगस्त से चलेगा स्टॉप डायरिया अभियान, 127 स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेंगे जिंक-ओआरएस कॉर्नर #SubahSamachar
